District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विदेशी में नौकरी दिलाने के नाम पर 5-5 लाख रुपये ठगी का आरोप, पूर्व विधायक की पहल पर एसपी को सौंपा गया आवेदन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना के मंझौक व पोठिया थाना क्षेत्र के दो युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5-5 लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।साथ ही दोनो युवकों को विदेश में बंधक मनाए जाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मामले में कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम की पहल पर परिजनों ने बुधवार को एसपी को एक आवेदन सौंपा है। दिए गए आवेदन के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के गोगनाती निवासी फखरूद्दीन, पिता-गफरूद्दीन एवं किशनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंझौक निवासी शाहज़हां, पिता-अब्दुल गफ्फार जो हैदराबाद से बी टेक पास कर नौकरी की तालाश में थे। उन्हें पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांचगछिया निवासी ने दोनों से पांच पांच लाख रूपए लेकर कम्बोडिया में एक कम्पनी में कस्टमर एक्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी देने की बात कही थी।इसी 9 सितंबर 2022 को हैदराबाद से बैंकाक ले जाया गया। वहां से समुद्री रास्ते से कमबोडिया की जगह मायावड्डी ले जाया गया। मायावड्डी थाईलैंड सीमा पर अवस्थित हैं। जहां इन लोगों को बंधक बनाकर गैर कानूनी काम कराया जा रहा है। इस संबंध में परिवार वालों का रो रो कर बुड़ा हाल है। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम के आवेदन पर एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय उच्चायुक्त मायानामार से सम्पर्क कर जल्द घर लाने हेतु पहल करने की बात कही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button