ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ऑनलाइन अंडर-14 शतरंज में दिव्यांशु जैन चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा शनिवार को एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 14 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं को शामिल किया गया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में धीरज जैन व श्रीमती रानी जैन के पुत्र तथा जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी के छात्र दिव्यांशु जैन चैंपियन बने जबकि स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अंशुमन राज को दूसरा एवं इसी विद्यालय की ईशा कर्मकार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।इसके अगले स्थानों पर क्रमशः धान्वी कर्मकार, मेघा कर्मकार, भूमि प्रिया, रोहित गुप्ता, रित्विक मजूमदार, उमंग अग्रवाल, सार्थक ओझया, रामलाल, रिया गुप्ता, नमन जैन, रूशील झा, अग्रता प्रियम, जयंत अग्रवाल, अनुज सिंह, पवित्रा जैन एवं पूर्वाषा दास ने जगह बनाई।जिला शतरंज संघ से जुड़े अनेक लोगों ने दिव्यांशु के साथ-साथ शेष प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button