ब्रेकिंग न्यूज़

*पत्रकारों की सम्मान पेंशन और बीमा सह मेडिक्लेम में लगाए जा रहे हैं पेच*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद बिहार में राज्य के पत्रकारों के लिए “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली, 2019” लागू है।
इस नियमावली के तहत पत्रकार को प्रतिमाह 6000 रुपये देने का प्रावधान है। उसी प्रकार “बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना नियमावली 2014” लागू है। इस नियमावली के तहत आवेदक पत्रकार को 5 लाख का बीमा और आवेदक, स्पाउस (पति/पत्नी) और 21वर्ष से कम उम्र के दो बच्चे के लिए मेडिक्लेम (जिसकी कुल राशि 5 लाख) भी शामिल है।

“बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली, 2019” के नियम -3 (I) में यह प्रावधान किया गया है कि “इस योजना का लाभ पाने हेतु मीडिया कर्मी को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीक्रत (रजिस्टर्ड) होना आवश्यक होगा” । परन्तु पत्रकारों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जिला कार्यालय के जन सम्पर्क पदाधिकारी सम्मान पेंशन के लिए आवेदन जमा नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि जबतक मुख्यालय से आवेदन लेने का निदेश नहीं मिलता है तबतक आवेदन नहीं लेंगे। ऐसी स्थिति में यह माना जा सकता है कि नियमावली के तहत चुनिंदा पत्रकारों को लाभ पहुँचाकर इस नियमावली को स्थल कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं होता तो नियमावली के प्रावधानों को धत्ता दिखाकर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी आवेदन लेने से इंकार नहीं करते और मुख्यालय से आदेश मिलने पर आवेदन लेने की बात नही करते।

“बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना नियमावली 2014” के तहत कुछ मीडिया कर्मी ने जानकारी दी कि उनके आवेदन को पीआईबी से जांच के उपरांत बीमा के लिए रोक दिया गया और बाद में उनका अंशदान की राशि से संबंधित बैंकड्राफ बुलाकर वापस कर दिया गया है। यहाँ यह प्रश्न उठता है कि यह किस नियम के तहत किया गया है। नियमावली में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। इससे लगता है कि नियमावली को धत्ता दिखाते हुए पिक एंड चूज का खेल पदाधिकारियों द्वारा खेला जा रहा है। ऐसे करने से छोटे और मंझोले मीडिया के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट भाषण पर बहस का जवाब देते हुए पत्रकारों के लिए दो घोषणाएं की है। इन घोषणाओं के तहत 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों की मासिक सम्मान निधि (पेंशन) 10,000/- से बढ़ा कर 15,000/- रुपए कर और मेडिक्लेम पॉलिसी की सीमा भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है । बढ़ी हुई पेंशन 1 अप्रैल , 2021 से शुरू होगी ।

———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button