ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास दो दिवसीय दौरे पर

विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी का दो दिवसीय बिहार दौरा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार 10 अक्टूबर को पटना पहुंच रहें हैं।

दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरणदास सबसे पहले बिहार विधानसभा उपचुनाव पर कांग्रेस के विधायकों एवं विधान पार्षदों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की बर्बर हत्या और हमारी नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी पर पार्टी के विधानमंडल सदस्यों से पहले मिलकर और फिर बिहार कांग्रेस के नेताओं से मिल मन्त्रणा कर आगे की रणनीति बनाएंगे।दूसरे दिन वें दो सीटों के उपचुनाव की रणनीति पर पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात देर शाम वें दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button