राज्य

भाकपा ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना।…

कुणाल कुमार:-, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को बिहार के करीब तीन सौ प्रखण्ड मुख्यालयों पर धरना दिया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, बाढ़ से निजात के लिए कोशी, कमला व बागमती पर हाईडैम निर्माण तथा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सहित स्थानीय ज्वलंत सवालों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के संबंध में स्मार पत्र राष्ट्रपति को भेजा गया। पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने राज्य के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना में शामिल हुए। राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय मधुबनी जिले के माधवापुर व हरलाखी प्रखण्ड मुख्यालय पर आयोजित धरना को संबोधित किया।

भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि धरना/प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने धरना/प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बिहार की जनता को बधाई दी है।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के कारण तबाह है। महंगाई आसमान छू रही है। केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है जबकि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने ही 2020 ई में बिहार का विभाजन किया था, लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार ने न बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया और न हीं विशेष पैकेज। जिस कारण विकास में बिहार लगातार पिछड़ते चला गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केंद्र सरकार से बिहार को तत्काल विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button