ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम ने की गरीब कल्याण योजना के तहत की जा रही कार्यो की समीक्षा..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी०एच० की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाभवन में गरीब कल्याण योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की प्रगति को लेकर गहन समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक में आरडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, मनरेगा, आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, जिला पंचायतीराज इत्यादि से जुड़े कार्यों के प्रगति को लेकर गहन समीक्षा की गई।ससमय निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान पशु शेड निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का निर्माण सोख्ता निर्माण को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।जिला पदाधिकारी संबंधित पदाधिकारी को कार्य प्रगति में सख्त हिदायत देते हुए हरहाल में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।सभी लंबित पुरानी योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने तथा स्वीकृति प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, सीनियर डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार, मनरेगा कर्मी एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button