देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हम लोगों को बाबा साहब द्वारा दिखाये गये मार्गों का अनुसरण करना चाहिए:-ललित चन्द्र त्रिवेदी

हाजीपुर सोमवार को पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पीकार, बोधिसत्व, भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली देते हुए कहा कि हम लोगों को बाबा साहब द्वारा दिखाये गये मार्गों का अनुसरण करना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं अन्य उच्चाधिकारीगण, रेलकर्मी तथा अखिल भारतीय एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर एवं पूर्व मध्य रेल कर्मचारी संगठन के सदस्यों द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को होता है परंतु यदि इस तिथि को किसी प्रकार का अवकाश हो तो जयंती समारोह अगले कार्यदिवस को मनाया जाता है।समारोह में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी भी उपस्थित थे ।

रिपोर्ट:-हाजीपुर संवाददाता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!