ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा नेताओं को बेशर्मी से झूठ बोलने का प्रशिक्षण प्राप्त है – उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-2024 में बिहार के अंदर नहीं खुलेगा भाजपा का खाता बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के नेताओं को दिल्ली में झूठ बोलने की घुट्टी पिलाई जाती है और साथ में जनता को बरगलाने व ठगने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि भाजपा वाले शर्म, लज्जा और सिद्धांतों को दरकिनार कर पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलते हैं, जिसका एक ताजा उदाहरण कल लखीसराय में जनता को दिखा होगा कि किस प्रकार से अमित शाह जी बेहिसाब जुमलों का बौछार कर रहे थे। बिहार व देश की जनता ने स्पष्ट देखा कि देश के गृह मंत्री किसी प्रदेश में जाकर राज्य सरकार के विकास कार्यों पर अपने नाम का मोहर लगा रहें है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इतने दिनों से राजनीतिक जीवन में सक्रिय है मगर हमें स्मरण नहीं है कि अपने देश का कोई भी गृह मंत्री इस तरह की ओछी हरकतें और सर्वजनिक मंच से फर्जी बातें कहता हो। मुंगेर इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, हर घर नल योजना राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है मगर अमित शाह जी का बर्ताव और बेचैनी यह दर्शाता है की सत्ता गवांने के भय से भाजपा के लोग पूरी तरह से विचलित हो चुकें हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का आलाकमान चाहे जो मर्जी हतकंडे अपना ले मगर 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के अंदर भाजपा का खाता खुलना नामुकिन है। इनकी मानसिकता बिहार की जनता समझ चुकी है, केन्द्र सरकार में बिहार से जितने भी मंत्री और भाजपा के सांसद है उन्होंने बीते 9 वर्षों में बिहार के लिए एक आने का भी काम नहीं किया है। उन्होंने ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री इस बात का जवाब दें की बीते 9 वर्षों के कार्यकाल में उनके विभाग द्वारा बिहार के कितने जनता को सीधा लाभ हुआ है? या फिर बिहार के किस हिस्से को उन्होंने अपने संसद कोष से कायाकल्प करने का काम किया है ? हम चुनौती के साथ कहते हैं कि भाजपा के किसी केंद्रीय मंत्री या संसद में इस सवाल के जवाब देने का साहस नहीं है। ये लोग सिर्फ और सिर्फ अपने गलतबयानी से जनता को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। मोदी सरकार के द्वारा बिहार और देश की जनता को ठगने का खेल 2024 में बंद होने वाला है।

 

Related Articles

Back to top button