District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स एवं धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 30 जून 2023 के पूर्वा० तक 62887.30 MT सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केन्द्र पर जमा कराया जा चुका है

किशनगंज, 30 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला आपूर्ति टास्क फोर्स एवं धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्तमान में माह जून, 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 92.43 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय ताकि किशनगंज जिला पूरे बिहार में खाद्यान्न वितरण में अव्वल रहे। डीएम के द्वारा जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि वर्तमान समय बरसात का है एवं जिले के कई हिस्सों में बाढ़ आ जाती है। अतएव वे जिले के राज्य खाद्य निगम के गोदामों में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि राज्य खाद्य निगम के गोदामों से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय हो सके।इसी क्रम में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 30 जून 2023 के पूर्वा० तक 62887.30 MT सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केन्द्र पर जमा कराया जा चुका है। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को डीएम ने निर्देशित किया गया कि विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप ससमय सी०एम०आर० की राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी उसना राईस मिलरों को ससमय निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रतिदिन 05-05 लॉट उसना फोर्टिफायड चावल निगम के संग्रहण केन्द्र पर जमा कराने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी द्वारा निगम के संग्रहण केन्द्र पर ससमय सी०एम०आर० जमा कराने का निर्देश जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, किशनगंज को दिया गया। उन्हें यह निर्देश भी दिया गया कि वे इस कार्य का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करेंगे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक रा०खा०निगम किशनगंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक रा०खा० निगम किशनगंज एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button