राज्य

मुकेश सहनी को बीजेपी ने दे दिया खुली चेतावनी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बिहार में खत्म हो जायेगा VIP-बीजेपी का गठबंधन? BJP ने VIP की सीट पर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार देने की चेतावनी दी

मुजफ्फरपुर-उत्तर प्रदेश में मुकेश सहनी के मल्लाह वोट बैंक की पॉलिटिक्स से नाराज बीजेपी ने उन्हें बिहार की सियासत से बेदखल कर देने की खुली चेतावनी दे दी है।
मुकेश सहनी के एक विधायक के निधन से बोचहां सीट खाली हुई है जहां उपचुनाव होना है। बीजेपी ने चेताया है कि अगर मुकेश सहनी ने अपना रास्ता नहीं बदला तो इस सीट पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतार देगी।
बीजेपी की खुली चेतावनी
बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष और सांसद अजय निषाद ने आज ये खुली चेतावनी दी। सांसद अजय निषाद ने मुकेश सहनी को यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट काटने की राजनीति से बाज आने की नसीहत दी है। सांसद निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी 2-4 हजार वोट काटने वाले वोटकटवा बन सकते हैं। इसके अलावा कुछ औऱ नहीं।
वे बिहार से खुद यूपीए और एनडीए दोनों से चुनाव लड़े और दोनों ही बार बुरी तरह हार गए।
मुकेश सहनी का बिहार में कोई जनाधार नहीं है और उत्तर प्रदेश में हवाई दावे कर रहे हैं।
मुकेश सहनी को नहीं देंगे बोचहां सीट
सांसद अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी यूपी में चुनाव लड़ कर वोट काटने की रणनीति से पीछे नहीं हटते हैं तो बिहार की राजनीति से बेदखल होने को तैयार रहें।
मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट से हाथ धोना पड़ सकता है। दरअसल बोचहां विधानसभा सीट से मुकेश सहनी की पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान का बीमारी के कारण निधन हो चुका है।
अब वहां उप चुनाव होना है. बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने कहा कि बोचहां पहले से ही भाजपा की सीट रही है और उनकी पार्टी यहां से बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है।
अजय निषाद ने कहा कि यदि मुकेश सहनी योगी-योगी नहीं करेंगे तो बोचहां ही नहीं पूरे बिहार में उनकी राजनीति खत्म कर दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button