ताजा खबर

*समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने व्यक्त किया गहरा शोक*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्तीपुर के पूर्व सांसद, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी प्रो. अजीत कुमार मेहता जी के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में माननीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रो. मेहता जी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, जनसेवा एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे एक समर्पित जनप्रतिनिधि, ईमानदार राजनेता और प्रखर शिक्षाविद् के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनहित में दिया गया उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके निधन से बिहार की राजनीति एवं शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व सद्गति दें तथा शोक-संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

*उप निदेशक*
*बिहार विधान सभा, पटना*

Related Articles

Back to top button