ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 117 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को काफी सम्मान था। उन्होंने कहा कि स्व0 अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मशीहा थे।

डा0 झा ने कहा कि कृतज्ञ राज्य उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता है।

सर्वप्रथम अंसारी साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी] मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल,नागेन्द्र कुमार विकल, जया मिश्रा, अरविन्द लाल रजक, पुरूषोत्तम मिश्रा, शशि कांत तिवारी,अजय कुमार चैधरी, मृणाल अनामय,सुधा मिश्रा, दौलत इमाम, कुन्दन गुप्ता,प्रदुम्न कुमार यादव, धनंजय शर्मा,निरंजन कुमार,विनोद कुमार पाठक],अजय कुमार यादव, मिथलेश शर्मा मधुकर,वशी अख्तर,रवि नन्दन कुमार सिन्हा, ज्ञान रंजन,एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी अब्दुल कैयूम अन्सारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाँजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button