अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : सेविका सहायिकाओं का मानदेय बकाया को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन..

औरंंगाबाद/मयंक कुमार बारुण प्रखंड में सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा कुमारी द्वारा की गई।इस धरना प्रदर्शन में मंच का संचालन सोमेश्वर के द्वारा किया गया।अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने इस प्रदर्शन के कारणों का जिक्र करते हुए बताई कि सेविकाओं सहायिकाओं का 2016-17 का मानदेय बकाया है।जिसके भुगतान के लिए यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सेविकाओं एवं सहायिकाओं को उपलब्ध कराया गया। मोबाइल घटिया किस्म का है।जो ठीक से काम नहीं करता।मांगों को लेकर आयोजित धरने में ममता देवी, तेतरी कुमारी, पुष्पा कुमारी, बीरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रखंड की काफी संख्या में सेविकाएं एवं सहायिकाएं शामिल हुई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button