District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : लैंगिग हिंसा के रोकथाम के लिये महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली निकाली।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार 25.11.2022 से 10.12.2022 लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में समाहरणालय परिसर से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। वही वन स्टॉप सेंटर अररिया की केन्द्र प्रशासक सह परियोजना प्रबंधक वर्षा रानी और परामर्शी, वर्षा राउत, जीतु कुमारी तथा अन्य वन स्टॉप सेन्टर के कर्मियों के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस संबंध में केन्द्र प्रशासक वर्षा रानी द्वारा बताया गया कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे हिंसा के प्रति जागरुक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की शिकार महिलाओं का आँकड़ा बताता है कि वह अपनी प्रतिष्ठा, शर्म, मौन, चुप्पी आदि की वजह से हिंसा की रिर्पोटिंग नहीं कर पाती है। इसको लेकर महिलाओं को जागरुक होना होगा। इसके इसके लिए कानून बने हैं, कई योजनाएं संचालित हैं, जिसकी मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के माध्यम से कई सारी जानकारियां दी जा रही है। अगर कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा होती है तो टॉल फ्री नं-181 और समाहरणालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में जानकारी दी जा सकती है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button