ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : सदानंद मंडल बने तीसरी बार पलासी प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जदयू क्रियाशील सदस्यों की बैठक आयोजित।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिले के पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला मैदान में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रखंड चुनाव प्रभारी तुफैल अहमद की देखरेख में जदयू के क्रियाशील सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक उमेश चंद्र रॉय ने की। बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद सदानंद मंडल को निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वजी सुभाष चौधरी को जदयू उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पहले अध्यक्ष पद के लिये सदानंद मंडल, मोहम्मद अली व सुभाष चौधरी ने नामांकन भरा। बाद में जदयू विधानसभा प्रत्याशी मुर्शीद आलम के पहल पर मोहम्मद अली व सुभाष चौधरी ने नामांकन पर्चा वापस लिया। इस के बाद सभो की सहमति से सदानंद मंडल को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम, जदयू जिला महासचिव इमरान अज़ीम,मोबिन अख्तर, गोपाल मंडल ने पार्टी के उपलब्धियों को आम लोगो तक पहुचाने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने पार्टी के संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही साथ अध्यक्ष को सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने तथा उनका मान सम्मान करने की भी बात कह। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक उमेश चंद्र रॉय व चुनाव प्रभारी मोहम्मद तुफैल अहमद ने भी पार्टी व संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में जदयू पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुर्शीद आलम, जिला महासचिव इमरान अज़ीम, सदानंद मंडल, सुकदेव मंडल, मोबिन अख्तर, शायद आलम मोहम्मद अली, गोपाल कृष्ण मंडल,शाद आलम, मिसबहुल इस्लाम, मुजाहिद आलम, कृषि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, इस्तियाक आलम, अबु कलाम आजाद, शमसाद आलम, कन्हैया भगत, धनपत साह, प्रमोद साह, हाजी मोजिबुर रहमान, शाहबाज आलम, राम प्रसाद साह, शमीम अख्तर,बेचन मंडल, मगफुर आलम आदि मौजूद थे। पलासी जदयू अध्यक्ष के रुप में तीसरी बार सदानंद मंडल के चुने जाने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है। बधाई देने वालो में जदयू पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुर्शीद आलम, जिला महासचिव इमरान अज़ीम, सदानंद मंडल, सुकदेव मंडल, मोबिन अख्तर, शायद आलम मोहम्मद अली, गोपाल कृष्ण मंडल, शाद आलम, मिसबहुल इस्लाम, मुजाहिद आलम, कृषि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, इस्तियाक आलम, अबु कलाम आजाद, शमसाद आलम, कन्हैया भगत, धनपत साह, प्रमोद साह, हाजी मोजिबुर रहमान, शाहबाज आलम, राम प्रसाद साह, शमीम अख्तर,बेचन मंडल, मगफुर आलम आदि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button