घटना/दुर्घटनाताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : बक्सर में हुई रेल दुर्घटना में चार लोगों की मौत 77 घायल, बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रेस रिलीज़ कर दी जानकारी 

घायलों में बिहार के 26, पश्चिम बंगाल के 23, उत्तर प्रदेश के 10, असम के 5, हरियाणा के 2, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा से 1-1 लोग शामिल हैं। अन्य 7 लोग किस राज्य से हैं, यह पता लगाया जा रहा है

पटना, 12 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार के रघुनाथपुर, बक्सर में हुई रेल दुर्घटना में कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है और 77 घायल हैं। इस बात की पुष्टि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने प्रेस रिलीज़ में की है। बुधवार की रात दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी और तीन बोगी पलट गई थी। मृतकों की पहचान असम की उषा भंडारी और आकृति भंडारी, किशनगंज ज़िले के अबू ज़ैद और राजस्थान के नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में बिहार के 26, पश्चिम बंगाल के 23, उत्तर प्रदेश के 10, असम के 05, हरियाणा के 02, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा से 1-1 लोग शामिल हैं। अन्य 7 लोग किस राज्य से हैं, यह पता लगाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़ ने पटना AIIMS में घायलों से मुलाक़ात की। उन्होंने मीडिया’ को बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राशि दी गई है। घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठा रही है। ज़्यादातर घायल डिस्चार्ज हो चुके हैं। 12 घायल फिलहाल AIIMS में इलाजरत हैं। एक महिला को स्पाइनल चोट है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षित लोगों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!