किशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी का गांधी संदेश पदयात्रा 17 अप्रैल से चंपारण से कोलकाता तक होगी के संबंध सदाकत आश्रम पटना में की बैठक।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी का “गांधी संदेश पदयात्रा” आगामी 17 अप्रैल 2022 से चंपारण से कोलकाता तक यात्रा की जायेगी। उसके लिए आज सदाकत आश्रम पटना में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी राजेश सन्नी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, आदि कांग्रेस के गणमान्य नेता की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित किया गया।जिसमे किशनगंज जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव इमाम अली चिंटू, किशनगंज युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवानंद ठाकुर, बहादुरगंज युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, बहादुरगंज युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सरवर नूरी आदि साथी के साथ किशनगंज जिला युवा कांग्रेस ने भाग लिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button