प्रमुख खबरें

*कृषि भवन स्थित छठ घाट पर व्रतियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा कृषि विभाग*

 

*लोक आस्था के महापर्व पर व्रतियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, कृषि मंत्री ने कृषि भवन स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण*

*सूर्योपासना, प्रकृति का सम्मान और अन्नदाता का सत्कार—छठ महापर्व हमारी कृषि परंपरा के लोक आस्था के महापर्व में सहभागी बने*
*:- विजय कुमार सिन्हा*

” *श्रद्धा और आस्था के महापर्व छठ पर सुविधाओं का पूरा ख्याल”*
*:- विजय कुमार सिन्हा*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कृषि भवन, मीठापुर स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने छठ घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था को विशेष रूप से दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष महत्व है। ऐसे में घाट एवं उसके आसपास के पूरे परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों को भी साफ-सुथरा एवं सुरक्षित रखा जाए।

श्री सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, प्रकृति और स्वच्छता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

श्री सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और समृद्ध कृषि संस्कृति का अद्भुत संगम है। भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हमें धरती, जल और पर्यावरण के संरक्षण तथा प्रकृति के सम्मान की प्रेरणा देता है। सूर्य के प्रकाश से फसलों को मिलने वाली ऊर्जा और किसानों के अथक परिश्रम से ही खेतों में खुशहाली आती है। छठ महापर्व अन्नदाता के सम्मान, खेत-खलिहानों की समृद्धि और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन का संदेश देता है।

Related Articles

Back to top button