ताजा खबर

*बिहार म्यूजियम को दुनिया में नौवाँ और एशिया में पहला स्थान मिलने पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी का संदेश*

श्रुति मिश्रा/जर्मनी के म्यूनिख से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय यात्रा पत्रिका ‘वर्थ अ जर्नी’ (Worth a Journey) द्वारा बिहार म्यूजियम को दुनिया का नौवाँ और एशिया का नंबर-1 संग्रहालय घोषित किया जाना हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी विजन, दृढ़ संकल्प एवं बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के उनके सतत प्रयासों का प्रतिफल है।

9 जुलाई, 2013 को उन्होंने इस भव्य संग्रहालय की नींव रखकर बिहार की समृद्ध सभ्यता एवं गौरवशाली अतीत को विश्व पटल पर स्थापित करने की जो परिकल्पना की थी, आज वह अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में साकार हुई है।

अपने नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के प्रति हृदय से आभार एवं समस्त बिहारवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की हार्दिक बधाई।

Related Articles

Back to top button