सहरसा : पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र ने यातायात थाना का निरीक्षण किया

सहरसा, 31 अक्टूबर (के.स.)। अजय कुमार, कोशी प्रक्षेत्र सहरसा के पुलिस उप-महानिरीक्षक डा० कुमार आशीष द्वारा सहरसा जिलान्तर्गत यातायात थाना। सहरसा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक, सहरसा एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सहरसा उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित पंजियों एवं संचिकाओं का समुचित तरीके से सधारित करते हुये अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया है। थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर अगले माह निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।
पुलिस भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने हेतु निर्देश दिया गया है। थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष, यातायात थाना को लंबित काडो और मुआवजा प्रस्तावों का शीघ्र निष्पादन करने, सड़क सुरक्षा के लिये प्रतिदिन चालान काटने और जागरूकता अभियान बलाने, रास्तों और रोड पर बेवजह कब्जा करने और जाम लगाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
आगामी पर्व-त्यौहार को लेकर ट्रैफिक के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। ट्रैफिक ट्रॉली, बेटन, जैकेट, बॉडी वॉर्न कैमरा सहित अन्य आधुनिक उपकरणो का सम्यक उपयोग नागरिक के हित में करने, One Way रास्तो की पहचान और परिचालन हेतु निर्देश दिया गया। साथ हीं अच्छे कार्य करनेवाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत और शिथिलता बरतने वालों को उचित दंड देने इत्यादि का निर्देश भी दिया गया है। यातायात से संबंधित पोर्टलों को अद्यतन रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।



