सहरसा : “नशा मुक्त कोशी” अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 4778 लीटर शराब बरामद एवं 101 व्यक्ति गिरफ्तार

सहरसा, 31 अक्टूबर (के.स.)। अजय कुमार, कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एव मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, डा० कुमार आशीष सहरसा द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं०-9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल न० एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।
इस अभियान के तहत विगत सप्ताह (दिनांक-24.10.2026 से 30.10.2026) में कुल 4778.99 लीटर अवैध शराब, गांजा 9.914 किलोग्राम, स्मैक 392.15 ग्राम, कोडिन सिरप 21 लीटर, देशी कट्टा-01, कारतुस-07, मोटरसाइकिल-18, तीन पहिया-02, चार पहिया वाहन-05, हाईवा-01, गैस सिलेण्डर-01, तसला-03, गैस चुल्हा-01, जावा महुआ-400 लीटर, मोबाइल-06 एव नकद 2,34,520/ रूपया बरामद किया गया है। अवैध शराब के मामले में 86 एव सूखा नशा के मामले में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 84261. 948 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सिरप 4440.591 लीटर, गाँजा-8202.69 किलोग्राम, स्मैक-9218. 292 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-13202 एम०एल०, नशीला टैबलेट-325 अद्द, सिरिंज-01 पैकेट, विदेश निर्मित पिस्टल 02, पिस्टल 02, देशी कट्टा 08, देशी मस्केट 01, मैगजीन 03, कारतूस 45, मोबाइल-104, चार चक्का-42, नाव-02, भारतीय गुद्रा-64,10,772/- रूपया, नेपाली गुद्रा-27570/- रूपया, ट्रक-02, हाईवा 01, पासबुक-03, ATM कार्ड-01, लोहा का भट्टी-01. इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 2633 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
डीआईजी डॉ० कुमार आशीष ने आमजनों से अपील की है कि “नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं०-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी/सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं। आपका मोबाइल नं० एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हे पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है। कृपया सूचना दें, सहयोग करें।



