बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में सीपीए सम्मेलन तथा तत्पश्चात ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर एवं मालदीप के अध्ययन दौरे के अनुभवों, प्रवासी भारतीयों से हुई चर्चाओं तथा बिहार में निवेश की संभावनाओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. प्रेम कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों एवं बिहारियों को बिहार में हो रहे विकास कार्यों, बदलती परिस्थितियों और निवेश के अनुकूल अवसरों से अवगत कराया है। उन्होंने बिहार में निवेश करने के इच्छुक कुछ लोगों के प्रस्तावों की जानकारी भी माननीय मुख्यमंत्री को दी। माननीय मुख्यमंत्री ने संबंधित निवेशकों से मुलाकात कर उनके प्रस्तावों पर चर्चा करने की सहमति व्यक्त की।
माननीय अध्यक्ष ने बिहार विधान मंडल भवन के सौ वर्ष से अधिक होने पर नए भवन की आवश्यकता से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया। माननीय मुख्यमंत्री ने इस आवश्यकता पर सहमति जताई।
इस भेंट वार्ता के दौरान सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।


