अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 05.35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आज के अधिकांश युवा किसी न किसी नशे की लत की गिरफ्त में हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता जा रहा है। सभी को यह समझना आवश्यक है कि, किसी भी प्रकार का नशा करने से आप न केवल अपने आप को बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों को धोखा दे रहे हैं: रविकांत द्विवेदी, कार्यवाहक कमान्डेंट

किशनगंज, 22 अक्टूबर (के.स.)। फरीद अहमद, रविकांत द्विवेदी, कार्यवाहक कमान्डेंट, 19वी वाहिनी के दिशा निर्देशन एवं गुप्त सूचना के आधार पर बी-समवाय धनतोला के एस.एस.बी. के जवानों द्वारा उप-निरीक्षक, महिंद्र सिंह की अगुवाई में विशेष नाका दल ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 128 से लगभग एक किमी. भारत की ओर मुल्लाबरी चौक ग्राम- धनतोला के समीप एक मोटर साइकिल महामारी गावं की और से आ रही थी, जिसे रोकने पर तलाशी ली गयी, तलाशी के दोरान व्यक्ति के पास से 05.35 ग्राम संभावित, ब्राउन शुगर प्राप्त की तथा तस्कर को वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम मो. सफिक, पिता-मो. नौशाद अली, धनतोला वार्ड नंबर-04, थाना-दिघलबैंक, जिला किशनगंज बताया। इस तस्कर द्वारा ब्राउन शुगर को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्कर को प्राप्त ब्राउन शुगर के साथ थाना दिघलबैंक को सौंप दिया गया, जिसे पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई कर न्यायालय में पेश किया जायेगा। कार्यवाहक कमान्डेंट रविकांत द्विवेदी, ने कहा कि आज के अधिकांश युवा किसी न किसी नशे की लत की गिरफ्त में हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता जा रहा है। सभी को यह समझना आवश्यक है कि, किसी भी प्रकार का नशा करने से आप न केवल अपने आप को बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों को धोखा दे रहे हैं। पढ़े लिखे होने के बावजूद युवा यह भी जानते हैं कि नशा कोई भी हो जानलेवा ही होता है, फिर भी नशे की ओर खिंचते चले जाते हैं। ऐसे में देश के हर एक युवा को यह समझने कि आवश्यकता है कि इस देश के युवा ही इस देश के भविष्य है। यह समझते हुए हर युवा को दृढ़ संकल्पित होकर नशा का त्याग करके अपना एवं अपने देश की भविष्य को उज्जवल बनाने की शपथ लेने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!