District Adminstrationअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : स्मैक तस्करों की कुंडली खंगाल रही है बख्तियापुर थाना की पुलिस, एक और तस्कर गिरफ्तार

वैज्ञानिक अनुसंधान में सामने आया नाम, सलखुआ के चौराही गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

सहरसा, 29 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित किराये के मकान से स्मैक और नकदी बरामदगी के मामले में बख्तियारपुर थाना पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव निवासी रोशन कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्मैक के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश तेज कर दी गई है।

थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि गत मंगलवार को शर्मा चौक स्थित किराये के मकान में छापेमारी के दौरान एक महिला समेत दो पुरुष आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से स्मैकनुमा पदार्थ, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किए गए थे। पूछताछ और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पुलिस को स्मैक के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसी अनुसंधान के क्रम में रोशन कुमार यादव का नाम सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाकर सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रोशन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सहरसा न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button