बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : एनसीसी कैडेटों द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा उन्मूलन जागरूकता रैली आयोजित

सहरसा, 26 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, 17 बिहार बटालियन एनसीसी के मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेटों द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकाला गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. पूनम कुमारी और एनसीसी अधिकारी डॉ. गौतम कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया! रैली मधेपुरा शहर में घूमते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में आकर समापन हुआ।

इस अवसर पर महाविधालय के प्राचार्या डॉ पुनम यादव ने कहा कि आज मधेपुरा महाविद्यालय के प्रांगण से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य की शुरुआत हो रही है। आज हम सब मिलकर समाज में फैले ‘नशा’ रूपी अंधकार को मिटाने के लिए इस जागरूकता रैली के माध्यम से एक शंखनाद कर रहे हैं। युवा देश का भविष्य होते हैं, वे समाज की रीढ़ होते हैं। लेकिन जब यही युवा शक्ति नशे के जाल में फंस जाती है, तो न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र कमजोर होने लगता है।

नशा चाहे किसी भी रूप में हो-चाहे वह शराब हो, तंबाकू हो या कोई अन्य नशीला पदार्थ-यह सबसे पहले इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को छीन लेता है। यह स्वास्थ्य को नष्ट करता है। आर्थिक रूप से परिवार को बर्बाद करता है और समाज में अपराधों को बढ़ावा देता है।

मैं आप सभी से, विशेषकर अपने प्रिय विद्यार्थियों से यह आह्वान करती हूँ कि आज इस रैली के माध्यम से न केवल दूसरों को जागरूक करें, बल्कि स्वयं भी अपने जीवन में यह संकल्प लें कि हम कभी भी किसी प्रकार के नशे को हाथ नहीं लगाएंगे। अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करेंगे। आइए, मिलकर कदम बढ़ाएं, नशा मुक्त समाज और एक सशक्त भारत का निर्माण करें।

एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉक्टर गौतम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नशा न सिर्फ एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि यह पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘असली साहस और ताकत नशे की लत में नहीं, बल्कि नशे को दृढ़ता से “ना” कहने में है। हमारे देश और समाज को आज युवाओं की ऊर्जा की जरूरत है, न कि नशे के जाल में फंसे युवाओं की।

डॉक्टर गौतम कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक सजग हो। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त जीवन जीने और अपने आस-पास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

मेजर डॉ. गौतम कुमार के इस ओजस्वी और प्रेरणादायी संबोधन ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को समाज सुधार की इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर विकास कुमार, अंडर ऑफिसर भवेश गिरी, अभिषेक कुमार प्रीति कुमारी, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button