अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : 1690 पीस लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

किशनगंज, 24 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरगंज थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान गोविंद चंद्र मंडल के रूप में हुई है। वह परेश मंडल का पुत्र तथा मुरलीगाछ चेकपोस्ट, गोविन्दपुर, थाना फारबिदुआ, जिला दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से DEAR कंपनी की 1690 पीस लॉटरी टिकट, बिना नंबर प्लेट का एक टोटो, 2765 रुपये नकद, एक POCO एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक स्टेपलर बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

बताया गया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने लॉटरी टिकट के साथ युवक को पकड़ा। बरामद लॉटरी टिकटों को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि इन्हें कहां से लाया गया था और इनके माध्यम से किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

गिरफ्तार युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button