District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : मुखिया द्वारा स्वच्छता कर्मी के नाम पर हो रहा फर्जी भुगतान,डीएम को सौपा ज्ञापन

स्वच्छता खाना पूर्ति करने वाले मुखिया के विरुद्ध ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग

सहरसा, 23 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले के महिषी थाना अंतर्गत रजनपुर पंचायत के चोरनिया गांव निवासी आशीष कुमार ने महिषी प्रखंड के ग्राम पंचायत राजनपुर में स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय मुखिया द्वारा साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किए जाने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत रजनपुर में स्वच्छता हेतु वार्ड आम सभा के माध्यम से सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाती है। लेकिन मुखिया द्वारा बिना आम सहमति के फर्जी रूप से 14 साफ सफाई कर्मी को नियुक्त किया गया लेकिन संपूर्ण पंचायत में एक भी सफाई कर्मी कार्यरत नहीं है जबकि स्थानीय मुखिया एवं पंचायत सचिव सफाई कर्मी का भुगतान फर्जी रूप से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2293 डस्टबिन 10 कम्युनिटी डस्टबिन एक टूल्स एंड ट्रेवल्स 32 शॉफ्टी किट, एक रिक्शा एवं पैदल 14 पेडल रिक्शा का वितरण किया जाना था। उन्होंने बताया कि डस्टबिन क्रय के बावजूद अब तक डस्टबिन का वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज पदाधिकारी महिषी को आवेदन देने के पश्चात मात्र अब तक 45 लोगों के बीच वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सामग्री का बंटवारा नहीं होना कागजी घोटाला प्रतीत हो रहा है। दिसंबर में बिना स्थल जांच के फर्जी खानापूर्ति कर दी गई है। आवेदक ने इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button