ताजा खबर

*श्री पंकज कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार के लिए जारी अधिसूचना के आलोक में श्री पंकज कुमार, भा.प्र.से. (1997) ने आज सामान्य प्रशासन विभाग में प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार का पदभार ग्रहण किया।

श्री पंकज कुमार वर्तमान में प्रधान सचिव, गृह विभाग, बिहार के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री मोहम्मद सोहैल, भा.प्र.से. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। विभाग में प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार के रूप में श्री पंकज कुमार के पदस्थापन के साथ ही विभागीय कार्यों के संचालन में प्रधान सचिव एवं सचिव स्तर पर समन्वय के साथ कार्य जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 सितम्बर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार श्री पंकज कुमार को अगले आदेश तक प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button