प्रमुख खबरें

बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री मुकुल सहाय, बिहार ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर श्री संजॉय सिन्हा एवं श्री संजीव श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button