बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : बलभद्र महोत्सव कल रविवार को, शोभायात्रा के साथ होगा भव्य आगाज

हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा पूजनोत्सव, पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा महाप्रसाद, शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

सहरसा, 19 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। इसके बाद पूजा-अर्चना, महाप्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि सुबह आठ बजे उच्च विद्यालय मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाके का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान बलभद्र के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। शोभायात्रा को लेकर आयोजन स्थल और मार्गों पर विशेष तैयारी की गई है।

शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर लौटने के बाद भगवान बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार देंगे प्रस्तुति

पूजनोत्सव के दौरान शाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में गायिका कस्तूरी सरकार, डोली लाडली के साथ गायक शंकर बिहारी और अर्जुन रॉकी अपनी प्रस्तुति देंगे। कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर भी लोगों में उत्साह बना हुआ है।

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान बलभद्र का आशीर्वाद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button