District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण

सिमलबाड़ी विद्यालय में छात्राओं को बाल विवाह, दहेज, घरेलू हिंसा व मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

किशनगंज, 19 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमलबाड़ी, ब्लॉक चौक में शनिवार को महिला एवं किशोरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी डब्ल्यूसीडीसी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को बेटियों की शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि शिक्षा ही उन्हें अपने अधिकारों को समझने, सही निर्णय लेने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करती है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।

जिला मिशन समन्वयक मो. शहबाज आलम, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर रोशनी परवीन तथा जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सहायता के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी दी। उन्होंने किसी भी प्रकार की हिंसा या परेशानी होने पर चुप नहीं रहने तथा उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

डीपीओ आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी डब्ल्यूसीडीसी अंकिता सिंह ने कहा कि बेटियों को विद्यालय तक पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधिकारों की जानकारी देना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जागरूक बेटियां ही अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकती हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय प्रबंधन ने जागरूकता कार्यक्रम को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में झूमी कुमारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button