District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना/किशनगंज : 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 13 घटकों के जरिए जनभागीदारी पर जोर

पटना/किशनगंज, 11 सितंबर (के.स.)।धर्मेन्द्र सिंह, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव मौजूद रहे, जबकि सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने अभियान के सभी 13 प्रमुख घटकों की विभागवार समीक्षा कर तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत प्रत्येक घर और हर जिले के कम से कम 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कराया जाएगा। जीविका, नगर निकायों और जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लोगों तक दीये पहुंचाए जाएंगे। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी एवं निजी स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी। ‘सेवा स्मरण’ के तहत पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर आधारित 18 से 20 नाट्य टोलियां स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगी।25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा। इसमें आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, माताओं से संवाद तथा पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर लगाकर केंद्र की 26 प्रमुख योजनाओं समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर लाभ दिलाया जाएगा। वहीं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां आयोजित होंगी।

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत तालाबों व छठ घाटों की सफाई, पौधरोपण सहित 25 गतिविधियां चलेंगी। इसके अलावा ‘नवाचार चुनौती’, ‘जनसेवक महाकुंभ’, ‘कहानी बदलाव की’ और ‘सेवा के रंग’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे।बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ भी चलेगा। सभी मरम्मत कार्य 30 नवंबर तक, सरकारी भवनों का रंग-रोगन दिवाली तक और स्वीकृत नए निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है।

Related Articles

Back to top button