राजनीति

जमशेदपुर, डेंगू के प्रकोप को लेकर जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को लेकर जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया यह जन जागरण अभियान साकची मुख्य गोलचक्कर में चलाया गया। और इस अभियान के तहत डेंगू से सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया। शहर में इस समय डेंगू का काफी केश बढ़ा हुआ है और इसके कारण आम लोगो की मौतें हो रही है। हमारा पूर्वी सिंहभूम जिला इस में काफी आगे है और सरकार इसे रोकने अभी तक तो विफल दिख रही है।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, हेमंत द्विवेदी, महिला कार्यकर्ता ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे, रानी देवी, सक्रिय कार्यकर्ता मणियादव, मनीष कुमार सिंह, पवन कुमार, मोहमद सगीर, बंटी कुमार और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button