District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 7,678 पेंशन लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित, डीएम ने जल्द कराने की अपील

किशनगंज, 07 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण की स्थिति की समीक्षा सोमवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 1,49,727 लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 1,41,949 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 7,678 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी लंबित है।

जिलाधिकारी ने लंबित जीवन प्रमाणीकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पेंशनधारियों से जल्द से जल्द इसे पूरा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे अपने नजदीकी सीएससी केंद्र, वसुधा केंद्र अथवा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जीवन प्रमाणीकरण करा लें।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन विभाग द्वारा बंद की जा सकती है। ऐसे में पेंशनधारियों से समय रहते प्रमाणीकरण कराने को कहा गया है, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ मिलने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी संबंधित पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने जीवन प्रमाणीकरण की स्थिति की जानकारी लेकर इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। अधिकारियों को भी लंबित मामलों की निगरानी करते हुए लाभार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button