बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा/लोकदेवता संत शिरोमणि कारू खिरहर न्यास समिति ने भरी विकास की नई उड़ान: निरंजन कुमार

सहरसा, 07 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, पशुधन के लोक देवता के रुप में प्रसिद्ध संत शिरोमणि बाबा कारु खिरहरि मंदिर परिसर में पुर्व के न्यास समिति पर लगाए गए गवन के वाद सोमवार को न्यास धारी निरंजन कुमार ने प्रेसवार्ता करते कहा कि उनके कार्यकाल में विकास को गति दिया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद पटना के द्वारा न्यास धारी नियुक्त करने के वाद मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया। श्रृद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल,चापाकल, शौचालय, धर्मशाला का निर्माण कार्य कराया गया।

उन्होंने कहा कि मंदिर में निशुल्क भंडारा, महिला सुरक्षा,का व्यापक प्रबंध किए गए। उन्होंने पुर्व का लेखा जोखा प्रस्तुत करते कहा कि धार्मिक न्यास परिषद को सुची समर्पित करने से बौखलाए पुर्व समिति सदस्य मंदिर व्यवस्था को अव्यवस्थित करना चाहते हैं जबकि उनके द्वारा परिषद पटना के निर्देश का पालन किया जाता है।

मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख रियाज आलम,मुखिया पंकज कुमार सिंह, सनातन वोर्ड परिषद सह संयोजक ज्योति अदिति राज,सरपंच संजीव कुंवर ने ग्रामीणों से आह्वान करते कहा कि मंदिर और मंदिर में बैठे संत बाबा कारु के ख्याति को देखते हुए इस स्थल की पवित्रता, साधना, श्रृद्धा, विश्वास को कायम रखने में न्यासधारी को सहयोग किया जाय ताकि श्रृद्धालु अपनी श्रृद्धा सुमन अर्पित कर सके।

इस संबंध में पूर्व न्यास समिति सचिव बैद्यनाथ खिरहरि ने बताया कि यह पद आजादी से लेकर आज तक कभी एकल पद नही रहा है और एकल पद न्यासधारी नियुक्त कर परिषद ने भूल कर दी है जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं दिखाई देता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button