बिहारब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा तारामंडल में आयोजित ‘मिथिला मीट’ में समाजसेवी बिमलेश कुमार भगत सम्मानित

रक्तदान व मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान,क्षेत्रवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

सहरसा, 07 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, मिथिला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी दरभंगा स्थित तारामंडल सभागार में आयोजित भव्य ‘मिथिला मीट-2026 (फाउंडर मेंबर्स समिट)’ में सहरसा जिले के बनमा इटहरी प्रखंड निवासी, चर्चित युवा समाजसेवी व युवा क्रांति सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक बिमलेश कुमार भगत को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकारों, रक्तदान और पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ‘सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार महथा एवं राष्ट्रीय संरक्षक सुमन कुमार महासेठ के नेतृत्व में किया गया था। मंच पर बिमलेश कुमार भगत को हरियाणा (करनाल) के पूर्व आर्मी कैप्टन सुरेश सैनी द्वारा स्मृति चिह्न एवं संस्थापक सदस्य का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें संस्था की बिहार राज्य कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक प्रमुख समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सुरक्षा उपलब्ध कराना रहा।

बधाइयों का लगा तांता

बिमलेश कुमार भगत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की सूचना मिलते ही सहरसा सहित पूरे कोसी-मिथिला क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा क्रांति सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संरक्षक खगेश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि पूरे युवा क्रांति परिवार के लिए गर्व का विषय है। बिमलेश जी का समर्पण समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं संगठन के संस्थापक सदस्य सुधांशु प्रियदर्शी, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज निगम, बनमा इटहरी प्रखंड अध्यक्ष अमर पोद्दार एवं प्रखंड सचिव गुड्डू राज ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान निस्वार्थ समाजसेवा की जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button