District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : सामूहिक शक्ति से सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही जीविका दीदियां

1,778 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर

सहरसा, 07 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार के मार्गदर्शन में जीविका द्वारा संपोषित विकास जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल संघ लिमिटेड, कांठो, सिमरी बख्तियारपुर की वार्षिक आम सभा 2025-26 का आयोजन संकुल कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों द्वारा सुंदर स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समिति की अध्यक्ष समिला देवी, निदेशक मंडल के सदस्यों, जीविका जिला कार्यालय के प्रबंधक सुधा दास, प्रशिक्षण अधिकारी अनुप्रिया पंजियार, राजेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार एवं क्लस्टर नोडल अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

आम सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष समिला देवी ने कहा कि संकुल संघ से जुड़े पांच पंचायतों में 1,778 स्वयं सहायता समूह एवं 70 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा तथा छूटे हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समिति की सचिव वीना देवी ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। वहीं, कोषाध्यक्ष किरण देवी ने वार्षिक लेखा-परीक्षण, आय-व्यय विवरण एवं आगामी बजट आम सभा के समक्ष रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।संकुल संघ के लेखापाल धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में 70 ग्राम संगठनों के माध्यम से 22,282 सदस्य संकुल संघ से जुड़े हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति ने 7.37 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया। साथ ही, जीविका के माध्यम से 132 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में जीविका की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक संगठनों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अंशधारी जीविका दीदियां एवं जीविका कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button