ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या में इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, शुभ तारीख आई सामने- PM मोदी को भेजा गया न्योता।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-अयोध्या में राम मंदिर का उद्धाटन अगले साल 22 जनवरी को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में चल रही बैठक में फैसला हुआ है कि 22 जनवरी 2024 को गर्भ गृह में राम लला विराजमान होंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक समारोह के अंतिम दिन यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा।

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रही मैराथन बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रबंधन समिति की बागडोर आरएसएस नेता भैया जी जोशी के हाथ में रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले अयोध्या में खास तैयारी भी की जाएगी।

राम मंदिर के उद्घाटन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य जाने-माने लोग और साधु-संत मौजूद रहेंगे। इससे पहले अभी हाल में ही सीएम योगी ने अध्योध्या जाकर राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!