District Adminstrationअपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज: 12 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

किशनगंज, 05 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार की रात एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 12 पुड़िया स्मैक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस हलीम चौक-पानीटंकी सड़क के समीप रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक पर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से 12 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 5.20 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूईधासा निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खगड़ा इलाके से स्मैक खरीदकर खुद सेवन करने के लिए ला रहा था।

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों के कारोबार और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button