ताजा खबर

जनसुनवाई में मंत्री दामोदर रावत एवं रत्नेश सदा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

राज्य के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का – दामोदर रावत
भागलपुर में नदी कटाव पर सरकार संवेदनशील, आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – रत्नेश सदा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए श्री दामोदर रावत ने कहा कि एनडीए सरकार की स्पष्ट नीति है कि राज्य के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। मा0 श्री नीतीश कुमार इस बात को लगातार दोहराते रहे हैं। सरकार इसी संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाओं को आॅनलाइन किया जा चुका है, जिससे लोगों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इसके बावजूद यदि कहीं से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
श्री रत्नेश सदा ने कहा कि भागलपुर के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सचेत है और स्थिति पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव मौके पर मौजूद हैं तथा जल संसाधन विभाग के सचिव भी कटाव स्थल का जायजा लेने पहुंचने वाले हैं। कटाव निरोधक कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आम लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री सदा ने श्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिन में सपने देखने में व्यस्त हैं। जब जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाने का अवसर आता है, तब वे सदन से नदारद रहते हैं और विदेशों में छुट्टियां मनाते हैं। बिहार की जनता उनके इस रवैये को भली-भांति समझ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button