District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम-एसपी ने किया इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मोटरसाइकिल से पहुंचे अधिकारी, स्वास्थ्य सुविधा बदहाल देख डीएम ने सप्ताह में दो दिन मेडिकल कैंप लगाने का दिया निर्देश

  • जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार पाठामारी बॉर्डर स्थित झूला पुल के रास्ते सुखानी बॉर्डर तक पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने मेची नदी पर वर्षों से अर्धनिर्मित पुल और उसके अधूरे संपर्क पथ की स्थिति का जायजा लिया।
  • पंचायत से सटे पड़ोसी देश नेपाल की सीमा तथा सीमांकन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दल्लेगांव और भवानीगंज स्थित मध्य एवं उच्च विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

किशनगंज, 03 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पाठामारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमा क्षेत्र का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा, आवागमन और निगरानी व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में आवागमन की स्थिति और निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अवांछित या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सीमा क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा सुरक्षा एजेंसियों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। निरीक्षण का उद्देश्य सीमा क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ संभावित चुनौतियों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाना रहा।मौके पर एसडीएम अनिकेत कुमार, आपदा पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button