अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अपडेट/किशनगंज : दुष्कर्म कांड का फरार आरोपी लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी के होटल से गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर की कार्रवाई, आठ से अधिक मामलों में दर्ज है नाम

किशनगंज, 03 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पौआखाली थाना कांड संख्या 120/26 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त अहमद हुसैन उर्फ लल्लू उर्फ लल्लू मुखिया को किशनगंज पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा हुआ था। मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात होटल के कमरे में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिला आसूचना इकाई द्वारा आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों के संबंध में लगातार सूचना जुटाई जा रही थी। इसी क्रम में मिली सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पंचायती के बहाने महिला को होटल ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को पौआखाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 28 जुलाई की रात पंचायती कराने के बहाने महिला, उसके पति और बेटी को किशनगंज लाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि एक होटल के कमरे में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोशी की हालत में जबरन दुष्कर्म किया गया।

शिकायत के आधार पर पौआखाली थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए।

आठ से अधिक मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पौआखाली और सुखानी थाना में आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2009 से लेकर 2026 तक के मामले शामिल हैं। इनमें मारपीट, धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वर्तमान मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू उर्फ लल्लू मुखिया (45), पिता स्व. हसन अब्बास, निवासी पौआखाली को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे साक्ष्य संकलन किया जा रहा है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी वैज्ञानिक तरीके से जांच जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button