राजद नेता एजाज अहमद का 57 वां जन्मदिन राजद कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काट कर मनाया गया

: त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद का राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के मुख्य प्रवक्ता कक्ष में पूर्व मंत्री मो इसराइल मंसूरी, नेता शक्ति सिंह यादव की उपस्थिति में केक काट कर 57 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर बधाई देने वाले में विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, मधेपुरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रो कुमार चंद्रदीप यादव,अरविन्द कुमार सहनी, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,अनवर अहमद,प्रमोद कुमार सिन्हा, कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, अमरेंद्र चौरसिया,जेड हसन, नितेश कुमार यादव,रविंद्र सिंह,जेम्स कुमार यादव, मो आसिफ जमा खान, सैयद खालिद नसीरुद्दीन, गणेश कुमार यादव, जावेद अहमद,पूजा शेखर यादव,प्रिया राज, विनोद यादव ,ई शाहनवाज अहमद, मो आसिफ लड्डू, मो तनवीर सहित पार्टी नेताओं और विभिन्न मीडिया जगत के लोगों ने टेलीफोन और संदेश के माध्यम से और मिलकर नेताओं और पत्रकारों ने बधाई दी।
एजाज ने कहा कि उनके जन्मदिन पर उनका हौसला अफजाई और बधाई देने वाले का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। मैं सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा की मजबूती के लिए लालू जी के विचार तेजस्वी जी के कार्यों के साथ पार्टी के नीतियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का काम करुंगा।


