District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान में शामिल हुईं किशनगंज की जीविका दीदियां

किशनगंज, 27 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में गुरुवार को किशनगंज की जीविका दीदियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। किशनगंज समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी नवीन कुमार और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा की उपस्थिति में जीविका दीदियों ने पटना से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार से ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जीविका निधि के 10 हजार लाभुकों तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पांच लाख लाभुकों के बैंक खातों में राशि का अंतरण किया। राशि अंतरण के दौरान महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। ग्रामीण हाट के निर्माण से स्थानीय स्तर पर महिलाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है।

एनआईसी कक्ष में मौजूद जीविका दीदियों ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा। डीएम नवीन कुमार ने महिला समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button