District Adminstrationकिशनगंजज्योतिष/धर्मबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : समरसता संकल्प अभियान के तहत सात प्रखंडों में लगा विकास शिविर

किशनगंज, 27 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर विशेष समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों में विकास शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति टोलों के वंचित एवं पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।किशनगंज प्रखंड में कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने हालामाला पंचायत के आदर्श कॉलोनी टोला स्थित सामुदायिक भवन में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाओं से वंचित योग्य परिवारों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, श्रम कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाओं, हर घर नल का जल, मनरेगा जॉब कार्ड, जन धन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका, शौचालय निर्माण, वासभूमि तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली एवं टोला संपर्क योजना समेत अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए।

उप विकास आयुक्त ने कई लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर से पूर्व विकास मित्रों के माध्यम से अनुसूचित जाति टोलों में जागरूकता अभियान चलाकर पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए।शिविर के दिन निष्पादित आवेदनों की हकदारी का वितरण किया गया, जबकि नए आवेदनों को संबंधित विभागों के माध्यम से निष्पादित कराया जाएगा।इसी दिन बहादुरगंज के बनगामा, ठाकुरगंज के सखुआडाली, कोचाधामन के कैरीबीरपुर, टेढ़ागाछ के बैगना, दिघलबैंक के करुआमनी तथा पोठिया के पनासी पंचायत में भी विकास शिविर लगाए गए। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायतस्तरीय कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button