अररिया : “समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान” का शुभारंभ

अररिया, 27 अगस्त (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना स्थित बापू सभागार से “समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान” के शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन एवं जीविका दीदी जुड़ी रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10,000 लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत–जी राम जी योजना अंतर्गत ग्रामीण हाट के निर्माण तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर सहित महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डीडीसी रोजी कुमारी कुमारी एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नवीन कुमार सहित जीविका दीदियां एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम के दौरान शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और पहलों को उत्साहपूर्वक देखा तथा महिला आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की इन पहलों की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं वित्तीय सहायता से जोड़ने वाली योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन पहलों से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ उनके परिवारों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।



