राँची

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में 23 अगस्त को निकलेगी भव्य बाल कांवड़ यात्रा

रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में 23 अगस्त 2026, रविवार को भव्य बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बच्चों और उनके अभिभावकों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।नरविवार सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली यात्रा में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवड़ लेकर शामिल होंगे। बाल कांवड़िए नक्षत्र वन तालाब से पवित्र जल उठाकर पैदल पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे और भगवान महाकाल बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।यात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए बाल शिव रथ, जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, ताशा और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। महासमिति का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है। शनिवार को महासमिति की ओर से बाल कांवड़ियों के बीच गेरुआ वस्त्र और कांवड़ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। कांवड़ और वस्त्र प्राप्त करते समय बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों को इसमें शामिल कराने के प्रति उत्साह जताया।महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष यात्रा को पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपने बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल कराने तथा इसे सफल बनाने में सहयोग करने की अपील कीमहासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है। भगवान शिव के प्रति आस्था तथा अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों और उनके परिजनों में दिख रहा उत्साह इस वर्ष की यात्रा को सफल बनाने का संकेत है कांवड़ एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, स्वप्ना चटर्जी, मुरारी मंगल, हर्ष कुमार, समीक्षा शर्मा, भोलू सिंह, अमन सिंह सहित महासमिति के पदाधिकारी, सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। महासमिति ने श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से बाल कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button