
नवेंदुमश्रा
जयपुर – मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित तथा वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर से जुड़े पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसान भाई-बहनों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव को जाना । यह उपलब्धि साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ के संकल्प को साकार करते हुए राजस्थान ने पीएम-कुसुम योजना में 5,000 मेगावाट की ऐतिहासिक क्षमता पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे करीब 3.34 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।हमारी सरकार के महज ढाई वर्ष में 4,943 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित हुए हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में केवल 123 मेगावाट क्षमता स्थापित हुई थी।वर्तमान में 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्ष 2027 तक हर अन्नदाता को दिन में निर्बाध बिजली देने के संकल्प के साथ हम किसानों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश के मेहनती किसानों, ऊर्जा विभाग एवं डिस्कॉम्स के सभी कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



