किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मारवाड़ी कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

किशनगंज, 13 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर और यात्रा मार्ग ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा। स्वयंसेवकों ने आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. कसीम अख्तर, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष कुमार साकेत, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. उमा शंकर भारती, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. मिनारुल हक, भौतिकी विभागाध्यक्ष पार्था बागची, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अली, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विजेता दास, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र पासवान और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।

प्रधान लिपिक रविकांत गुंजन, अकाउंटेंट अर्णव लाहिरी, राजकुमार राम समेत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान जुड़ा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कसीम अख्तर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button