राजनीति

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की भाजपा की कोशिश बेनकाब: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

 

रांची। छात्र आंदोलन को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश अब पूरी तरह बेनकाब हो गई है। आंदोलनरत छात्रों ने खुद भाजपा के बंद से दूरी बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों की अपनी जायज़ मांगें हैं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक अखाड़ा बनाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान निकालना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड की महागठबंधन सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। सरकार का उद्देश्य आंदोलन को राजनीति का विषय बनाना नहीं, बल्कि छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए समाधान का रास्ता निकालना है। मंत्री ने राहुल गांधी के रुख का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट बात रखी है। संसद का सत्र चल रहा है और उम्मीद है कि छात्रों के हित में आगे भी ठोस पहल होगी। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जाएगा और उनकी जायज़ मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की आवाज सुनी जाएगी और समाधान निकालने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button